Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन

लखनऊ । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पे स्टेट तकमिलुत्तिब कॉलेज एवं चिकित्सालय के विभाग निस्वॉं व क़बालत ने दिनांक 9.3.2026 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर क़ुदूस हाशमी (सचिव मौलाना आजाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ) उपस्थित रहे ।इस अवसर पे विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीराम सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत अभिनंदन किया।
इस मौके पर शोध छात्राओं ने भी अपने अपने विचार साझा किए ।


डा0 असमा ने कहा कि महिलाओं के लिए दिवस समारोह मनाने की बजाए उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलनी चाहिए तथा उन्हें घर से ही कार्य मै बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए।
डॉ नगमा ने मै नारी हूं कविता पाठ किया।
डॉ फातिमा ने कहा कि आज भी घर में बच्ची पैदा होने पर खुशी नहीं मनाई जाती जितना बच्चा पैदा होने पर मनाई जाती है।
डॉ एमन नसीम ने कहा कि महिलाओं के कार्य को सम्मान व न्याय मिलना चाहिए।
डॉ अजी़ज़ा ने कहा कि महिलाओं को पुरुष सुरक्षित रखें ऐसे नियम बनाए जाएं।
डॉ नवाजिशा ने कहा कि महिला बच्चियों को जन्म का अधिकार और न्याय मिलना चाहिए।
डॉ संुबुल ने कहा महिलाओं को अपने घर से ही अवसर व पहचान दोनों मिलने चाहिए ।
डॉ रुश्दा ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वो और बेहतर काम कर सके जैसे हम लोगों को अपने विभाग से मिल रहा है।
डॉ फरहीन ने इस्लाम के नजरिए से महिलाओं के जीवन में कार्य की समानता और सम्मान पर रोशनी डाली।
डॉ ग़ज़ाला ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में दिवस मनाने की इसलिए भी आवश्यकता है कि वो अपने आपको महिला होने का सबुत दे सकें।
डॉ आयशा ने कहा कि महिलाओं के लिए एक ही दिन क्यों रोजाना आयोजन होने चाहिए उन्होंने आगे कहा हमारी तरह सभी को सम्मान मिलें ऐसी कामना करती हूं।
इस अवसर पे विभाग की प्रवक्ता डॉ मरियम ने भी अपने विचार साझा किए और सभी को महिला दिवस की हार्दिक बधाई भी दी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर क़ुदूस हाशमी साहब ने कहा कि इस्लाम मै महिलाओं को बराबरी का दर्जा पहले से ही दिया हुआ है उन्होंने उदाहरण दे कर अपनी बात देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद के हवाले से बताई, और कहा महिलाओं को अपनी बात कुरान के हवाले से रखनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीराम सिंह की महिलाओं के लिए सम्मान समारोह के आयोजन की सराहना की और निमंत्रण के लिए धन्यवाद भी दिया। तदोपरांत विभागाध्यक्ष की ओर से सभी उपस्थित महिलाओं को गिफ्ट दिया गया।
अंत में विभागाध्यक्ष ने सभी को पुनः बधाई व धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर महिला, महिलाओं को सम्मान देना शुरू कर दें तो सब ठीक हो जाए। बाराबरी शुरुआत घर से होना जरूरी है। इस अवसर पे विभाग मै अध्ययनरत समस्त शोध छात्राओं की उपस्थित के अतिरिक्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी श्रीमती शारदा जी एवं कुमारी अज़रा एवं अन्य छात्र भी उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

पूर्व मंत्री व विधायक मनोज पारस को किया गया हाउस अरेस्ट

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में कुछ दिन पहले बाबा साहेब की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा …