Breaking News

स्वयं से पहले आप के संकल्प के साथ सेवा कार्य शुरू करें

लखनऊ ।  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एनएसएस की इकाई 1, 2, 3 और 4 के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय साप्ताहिक विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस पर लगभग 200 स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मेमोरियल के जनरल सेक्रेटरी डॉ. कुद्दूस हाशमी, ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन ही वह समय है जब हमें समाज से जुड़ने का वास्तविक मौका मिलता है। उन्होंने जोर दिया कि यह शिविर छात्रों को समाज की समस्याओं को समझने और उनके निदान खोजने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर नरेंद्र कुमार ने एनएसएस के मूल मंत्र ‘‘स्वयं से पहले आप‘‘ (Not Me But You) पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा ही सर्वाेपरि है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन कुमार चौरसिया ने विश्वविद्यालय की एनएसएस उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि सरकार स्वयंसेवकों को अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर दे रही है और गरीबों व बेसहारों की मदद करना हम सबका परम कर्तव्य है। शिविर के दौरान होने वाली सात दिनों की गतिविधियों के बारे में डॉ. अर्पित शैलेश ने विस्तार से जानकारी दी। वहीं, डॉ. मीना विश्वेश्वर ने उठें समाज के लिए उठें की पंक्तियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में जोश भरा। डॉ. भीम सोनकर ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सामाजिक समस्याओं के सामूहिक निदान पर बल दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से एकजुट होकर इस विशेष शिविर को सफल बनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

दस्तावेज़-2 नाम से प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज में कला स्रोत स्थान पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *