Breaking News

एक सप्ताह में गली का निर्माण कार्य होगा शुरू नहीं तो संबंधित पर कार्रवाई- डीएम

ललितपुर। सूरज सिंह । पालिका क्षेत्र मोहल्ला जुगपुरा वार्ड संख्या-8, गली काली माता मंदिर के पास सड़क और नाली निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मोहल्ले के निवासियों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले की सड़क व नाली पिछले 10-15 वर्षों से अत्यंत जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। इससे आए दिन छोटे बच्चे, बुजुर्ग और राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। गड्ढों में भरे गंदे पानी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
शिकायत में बताया गया कि नगर पालिका द्वारा 22 नवंबर 2025 को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से गली व नाली निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया था। टेंडर में इस मोहल्ले का नाम क्रमांक 4 पर दर्ज है। अन्य मोहल्लों में सड़क व नाली का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन जुगपुरा वार्ड-8 की गली में अब तक कोई कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष है। जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर एक सप्ताह में काम नहीं शुरु हुआ तो संबधित पर कार्यवाही की जाएगी।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण कार्य को जानबूझकर टाला जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे मजबूरन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करेंगे।
निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि माता मंदिर के पीछे वाली गली से लेकर जगन्नाथ यादव के मकान, रामसागर के मकान होते हुए गोरेलाल के मकान तक शीघ्र सड़क एवं नाली निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
गंगाराम सोनू जगदीश धर्मेंद्र गोविंदा अनुराग अचल मालती रामकुमार मोती सावित्री रामकली निशा सुलेखा कार्तिक राजेंद्र कार्तिक अंगूरी मुन्नी देवी घनश्याम लक्ष्मी देवी विशाल गोविंद दीपक दीपा पुष्पा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने …