Breaking News

यूपी की पूरी कैबिनेट ने लगाई डुबकी

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट ने बुधवार को प्रयागराज में लगे कुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री थे।
पवित्र स्नान के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट की अगुवाई की. उन्होंने मंत्रियों के साथ संगम पर पूजा अर्चना भी की। इससे पहले योगी सरकार ने कुंभ में कैबिनेट और विधानमंडल की विशेष बैठक आयोजित की थी।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि ‘पिछले एक हफ़्ते में 9.25 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया।
कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में बताते हुए सीएम योगी ने कहा, “केजीएमयू सेंटर को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश में 62 आईटीआई, पांच सेंटर फॉर इनोवेशन और ट्रेनिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …