Breaking News

धर्मगुरुओं की भूमिका से बढ़ेगा टीकाकरण का दायरा?

लखनऊ। बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को टीकाकरण से जोड़ने औरअ ज़ीरो डोज़ एवं वीएबी बच्चों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से सीएमओ कार्यालय में धर्मगुरुओं का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारीएवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा की गई। प्रशिक्षण का आयोजन JSI R&T एवं Gavi Zero Dose Project के सहयोग से किया गया।


प्रशिक्षण के दौरान धर्मगुरुओं र्को Zero Dose एवं VAB बच्चों की पहचान, उनके परिवारों से प्रभावी संवाद तथा टीकाकरण के लिए उन्हें प्रेरित करने की रणनीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही किशोर-किशोरियों के लिए HPV टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ तथा अभिभावकों में HPV वैक्सीन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के विषय में भी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में टीकाकरण को लेकर समुदाय में व्याप्त भ्रांतियों एवं हिचकिचाहट को दूर करने, अभिभावकों का विश्वास बढ़ाने तथा सही जानकारी के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि धर्मगुरु समुदाय के बीच महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं और उनकी सहभागिता से टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। धर्मगुरुओं से अपील की गई कि वे अपने क्षेत्रों में अभिभावकों को बच्चों का समय पर नियमित टीकाकरण कराने के साथ-साथ पात्र किशोर-किशोरियों को HPV टीकाकरण के लिए भी प्रेरित करें तथा टीकाकरण से छूटे हुए लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में सहयोग करें।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे” की दिशा में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना तथा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को नियमित टीकाकरण सेवाओं से जोड़कर पूर्ण टीकाकरण एवं भ्च्ट टीकाकरण के प्रति जागरूकता सुनिश्चित करना रहा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

‘‘मिलबांट सौगंध कांड‘‘ से आहत पार्षद का इस्तीफ़ा!

शाहजहांपुर। मो0आफाक । यूपी के जनपद शाहजहांपुर में नगर निगम के कुछ पार्षदों का ‘‘मिलबांट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *