Breaking News

चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर नकदी चुुराई

लखनऊ/मलिहाबाद।शहजाद अहमद खान। नवागंतुक इंस्पेक्टर को चुनौती देते हुए बेखौफ चोरों ने एक दुकान व एक घर को निशाना बनाया। घर से चोरी करने में चोर कामयाब नहीं हो सके लेकिन चोकर की दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने दुकान में रखा संदूक उठाकर उसमें से 70 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर ली व संदूक पास में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट डालकर फरार हो गये।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कसमंडीकलां निवासी जाकिर ने थाने में अपनी दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके घर में चोर मंगलवार को तड़के करीब 3 बजे छत से नीचे उतर कर कमरे में रखा बक्सा खोलने लगा। इतने में ही उसकी बीवी जग गयी तो उसने पीड़ित को जगाया जिसपर जाकिर ने बदमाश को दौड़कर पकड़ लिया। इतने में ही बदमाश ने पास में ही रखी चाकू से वार कर कमर में लगे असलहे से गोली चलाकर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। नवागंतुक इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह भाटी को चुनौती देते हुऐ बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त को धता दिखाते हुऐ ग्राम ढेढेमऊ निवासी रवीन्द्र कुमार रावत की चोकर व पशुआहार की दुकान का शटर तोड़ अन्दर घुस उसमें रखा संदूक उठाकर उसमें रखी 70 हजार रुपयों की नकदी चोरी कर पास में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास संदूक डाल फरार हो गये।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …