Breaking News

यूपी के वित्त मंत्री ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

शाहजहांपुर । मुबारक अली । उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शाहजहॉपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
यह अभियान 1 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘‘दस्तक अभियान‘‘ भी चलाया जाएगा।
जिसके माध्यम से आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेगी। इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। रैली में लोगों ने ‘‘7 का वार, संचारी रोगों पर प्रहार‘‘ और ‘स्वास्थ्य व्यवहार अपनाना है – संचारी रोगों को हराना है‘ जैसे संदेश दिए।
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्वच्छता और मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए कार्य किया जाएगा, कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, आमजन से अपील की गई है कि वे संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां अपनाएं।
कार्यक्रम में अपर जिला अधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

देशभक्ति और पर्यटन का नया प्रतीक बनेगा नौसेना शौर्य संग्रहालय- जयवीर सिंह

लखनऊ: लखनऊ के आईटी सिटी क्षेत्र में बन रहे नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण कार्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *