Breaking News

उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का हुआ शानदार समापन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में चल रहे तीन दिवसीय ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026’ का रविवार को समापन हो गया। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने 180 से अधिक विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
समापन दिवस पर उद्यान मंत्री ने आम की विभिन्न प्रजातियों की 07 श्रेणियों में एवं 56 वर्गों की प्रतियोगिता में 51 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कुल 147 पुरस्कार प्रदान किए। आम आधारित संरक्षित उत्पादों की प्रतियोगिता के 11 वर्गों के 19 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कुल 33 पुरस्कार तथा आम पकवान की प्रतियोगिता के 3 विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के कुल 3 पुरस्कार दिए गए।


आम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्श का पुरस्कार मोहम्मद इकबाल अहमद, प्रो. मेसर्स अवध नर्सरी, मलिहाबाद, लखनऊ को चौंसा प्रजाति के प्रदर्शन के लिए दिया गया। सर्वाधिक पुरस्कार विजेताओं में 20 पुरस्कार मोहम्मद इकबाल अहमद को, 17 पुरस्कार मोहम्मद अब्दुल सलीम, जैद नर्सरी, मलिहाबाद को तथा 14 पुरस्कार सुरेश चंद्र शुक्ला, गोमती नगर, लखनऊ को प्राप्त हुए। प्रदर्शनी में सर्वाधिक 190 प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु सुरेश चंद्र शुक्ला को प्रथम, 92 प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु उपेन्द्र सिंह, अवध आम उत्पादक सहकारी संघ, माल, लखनऊ को द्वितीय तथा 24 प्रजातियों के प्रदर्शन हेतु सूर्य मणि यादव, जौनपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
08 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों की आम खाने की प्रतियोगिता में रुचिर शुक्ला पुत्र कर्नल रिषभी शुक्ला, लखनऊ को प्रथम, अरिक्ता सिंह पुत्री डॉ. धीरेन्द्र सिंह, लखनऊ को द्वितीय तथा दीपांशु यादव पुत्र रमेश कुमार यादव, बस्ती को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
महोत्सव में आम की लगभग 800 प्रजातियों के नमूने प्रदर्शित किए गए। प्रदेश में आम की सुप्रसिद्ध दशहरी, लंगड़ा, चौंसा, गौरजीत, लखनऊ सफेदा, रटौल, आम्रपाली प्रजातियों के साथ-साथ अवध अभया, अवध समृद्धि, सुंदरजा, वनराज, टॉमी एटकिन्स, सेंसेशन, अरुणिका, अम्बिका आदि रंगीन प्रजातियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। महोत्सव में आम की विभिन्न प्रजातियों में 1390 प्रतिभागियों द्वारा 2667 प्रदर्श नमूने तथा आम के संरक्षित पदार्थ वर्ग में 111 प्रतिभागियों द्वारा 365 नमूने प्रदर्शित किए गए। इस प्रकार कुल 1501 प्रतिभागियों द्वारा 3032 नमूने प्रदर्शित किए गए, जो विगत वर्ष की तुलना में लगभग 06 प्रतिशत अधिक रहे। इसके अतिरिक्त हाईटेक नर्सरियों में उत्पादित कमल के पौधे, ड्रैगनफ्रूट एवं खजूर के पौधे, आम की आइसक्रीम, आम जलेबी, आम पना, आम हलवा, आम रसगुल्ला आदि के स्टॉल प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाले चढ़ावा चोरी करने वालों के घर कब चलायेंगे बुलडोजर-राजेन्द्र पाल गौतम

लखनऊ । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *