करेंट मीडिया न्यूज़ मलिहाबाद
शहज़ाद अहमद खान
मलिहाबाद । मलिहाबाद लखनऊ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते 14 दिनों से तहसील परिसर में धरने पर बैठी ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम प्रधान का कहना है कि उपजिलाधिकारी ने उनके धरने के दौरान लगाए गए बैनर-पोस्टर फाड़ दिए इस व्यवहार से आहत ग्राम प्रधान ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

विजय लक्ष्मी ने बताया कि वह अपनी ग्राम पंचायत में रुके हुए विकास कार्यों को लेकर लगातार धरने पर बैठी हैं। कई बार लिखित व मौखिक शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत में सड़क,नाली,साफ-सफाई समेत अन्य जरूरी विकास कार्य ठप पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते सोमवार को उपजिलाधिकारी हल्का लेखपाल निर्भय सिंह सहित तहसील में धरना स्थल पर आकर बैनर पोस्टर फाड़ने लगे साथ में लेखपाल द्वारा मुझे तहसील परिसर से निकल जाने सहित अभद्र व्यवहार किया गया ।
ग्राम प्रधान ने यह भी आरोप लगाया कि ग्राम लेखपाल निर्भय सिंह द्वारा विकास कार्यों में लगातार बाधा डाली जा रही है। लेखपाल की भूमिका के कारण प्रस्तावित कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। विजय लक्ष्मी ने प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्यों में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर किया जाए और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि ग्राम पंचायत का विकास सुचारू रूप से हो सके।
इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी ने बताया ग्राम प्रधान भदेसरमऊ द्वारा दिए गई शिकायतों का निस्तारण किया गया है कुछ शिकायतें दूसरे विभागों की हैं जिनका जल्द निस्तारण किया जायेगा। आज गांव जाकर अन्य शिकायतों की निस्तारण की बात कही गई है लेकिन ग्राम प्रधान तहसील परिसर में समस्याओं के निस्तारण की मांग पर अड़ी हुई है । किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है ।
Current Media 