Breaking News

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

लखनऊ। ग्रामीण अंचलों से खेल प्रतिभाएं सामने आने के बाद अब इन खिलाड़ियों को तराशने बीड़ा राजधानी के मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने उठाया है। खेल प्रतिभाओ को गांव में ही रहकर तैयारी करने का मौका मिले इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने खेल मैदानों का निर्माण करवाया है, जहां पर ग्रामीण अंचलों के बच्चे आकर क्रिकेट, फुटबाल, बॉलीबाल जैसे खेलों को खेलते है। सीडीओ के इस अनूठे प्रयास से जहां ग्रामीण बच्चों में खेल भावना विकसित होगी वहीं प्रधानमंत्री की खेलो इंडिया मुहिम का सपना भी साकार होगा।
राजधानी के बीकेटी में अटेसुवा, कठवारा, अल्दमपुर, मुसपिपरी, कुनौरा शाहपुर में ओपेन जिम का निर्माण कराया गया है तो वहीं मलिहाबाद में महमूदनगर, कटौली, मोहनलालगंज में भसंडा, मस्तीपुर, परसपुर ठट्ठा, जबरौली, अधैया,माल में नबीपनाह, पारा भदराही, अऊमऊ,चिनहट में धुबैला, रैथा,सरोजनीनगर में परवर पूरब, दादूपुर, गोसाईगंज में हसनापुर, फरीदपुर, देईटेकर, रतियामऊ, भट्टीबरकत नगर स्थित खेल मैदानों में ओपेन जिम का निर्माण भी शीघ्र कराया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों में उपलब्ध भूमि के अनुसार प्रथम फेज में 24 खेल मैदान का विकास मनरेगा योजनान्तर्गत किया गया है, जिसमे बच्चों के लिए बाली बॉल, कबड्डी, क्रिकेट इत्यादि के लिए पिच का निर्माण कराया गया है। खेल मैदान की प्रगति की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रति दिवस की जाती थी तथा निरंतर औचक निरीक्षण करते हुए खेल मैदान की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जाता था। खेल मैदान के विकसित होने के बाद बच्चों में खेल की भावना में वृद्धि हुई है एवम सुबह शाम खेल मैदान के चारो ओर टहल रहे है, एवं खेलते है। ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए खेल मैदान में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को क्रियान्वित कराए जाने के लिए युवक मंगल दल व महिला मंगल दल को भी सक्रिय करते हुए समितियों का गठन कराया जा रहा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

हिमांशी खुराना के पंजाबी गाने ‘सूरमा बोले’ को रिलीज किया गया, कुछ ही घंटों में इतने व्यू मिल गए – देखें वीडियो

हिमांशी खुराना के पंजाबी गाने ‘सूरमा बोले’ को रिलीज किया गया, कुछ ही घंटों में इतने व्यू मिल गए – देखें वीडियो

हिमांशी खुराना की नई रिलीज़ नई दिल्ली: हिमांशी खुराना बिग बॉस के 13 वें सीजन …