Breaking News

हमें सोफिया कुरैशी और शहीद मुहम्मद इम्तियाज पर गर्व है- डॉ. फिरोजुल हुदा

लखनऊ। शूमाकर इंस्टीट्यूट ऑफ एप्रोप्रियेट टेक्नोलॉजी एंड रूरल डेवलपमेंट संस्थान के महासचिव डॉ. मुहम्मद फिरोजु अलहुदा ने अपने आवास 3 मल्हौर रेलवे स्टेशन रोड, शूमाकर कालोनी, गोमती नगर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस वार्ता का नेतृत्व कर भारत के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया । कि कोई भी हमारे साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के नाम पर भेदभाव करने की कोशिश न करे, ।
अन्यथा ऑपरेशन सिंदूर तो हो ही चुका, आगे भी अगर कुछ करने की कोशिश की तो ऐसा ऑपरेशन होगा कि दुनिया के नक्शे से नामोनिशान भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास में पहली बार दो महिला अधिकारियों – भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायु सेना विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक प्रमुख सैन्य अभियान के बारे में आधिकारिक प्रेस वार्ता का नेतृत्व किया। उनके साहसी और निडर बयान न केवल आतंकवाद का जवाब देने के भारत के संकल्प को दर्शाते हैं, बल्कि देश के लिए हिंदू-मुस्लिम एकता को भी प्रदर्शित करते हैं। शूमाकर इंस्टीट्यूट ऑफ एप्रोप्रिएट टेक्नोलॉजी एंड रूरल डेवलपमेंट के प्रशासनिक अधिकारी मुहम्मद शारिक रजा अलहुदा ने कहा कि भारत को कर्नल सोफिया कुरैशी पर गर्व है कि उन्होंने अपने दुश्मनों को बताया है। कि अगर कोई हमारे देश, भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो हम उसे बिना किसी धार्मिक भेद भाव के मुंहतोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर मुहम्मद आफाक ने कहा कि हमें सोफिया कुरैशी और शहीद मुहम्मद इम्तियाज की शहादत पर गर्व है और देश के लिए शहीद होने वाले हर बहादुर नौजवान की शहादत को सलाम करते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अकबरी गेट के पास अपार्टमेन्ट में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। अकबरी गेट के पास स्थित अहमद हुसैन अपार्टमेन्ट में उस वक्त अफरा तफरी मच …