Breaking News
Getty Image

आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा हम करेगें- ममता

कोलकता । जबसे वक्फ संशोधन एक्ट बना है तबसे पूरे देश के मुस्लिमों में बेचैनी देखी जा रही है । वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम के दौरान वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। साथ ही उन्होंने सभी से एक साथ रहने की अपील की है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा, हम अल्पसंख्यक लोगों से कहते हैं कि वक़्फ़ संपत्ति को लेकर आपके दिल में दुख हुआ है, आप भरोसा रखिए बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा जिसमें कोई डिवाइड एंड रूल होगा।
पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा, याद रखें कि दीदी आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेगी। भरोसा रखिए हम आपके खिलाफ़ नहीं, हम आपके साथ हैं। उन्होंने कहा, आप लोग ये मैसेज दीजिए कि हमें साथ रहना है। हम आपके साथ पहले भी थे और आगे भी रहेंगे।
वक़्फ़ संशोधन विधेयक हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा से पारित हुआ था। इसके बाद इस विधेयक को राष्ट्रपति ने मंज़ूरी दी थी, फिर ये क़ानून बन गया था। भारत सरकार ने मंगलवार को बताया कि वक़्फ़ (संशोधन) अधिनियम, 2025 मंगलवार यानी आठ अप्रैल से लागू हो गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लखनऊ अलीगंज आईटीआई में 8 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन

लखनऊ लखनऊ के अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 8 अप्रैल को …