Breaking News

जज शेखर यादव के बयान के बारे में ओवैसी ने क्या कहा?

नई दिल्ली । ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर कुमार यादव के यूसीसी पर आए बयान के बाद कहा है कि न्यायाधीश का व्यवहार संविधान के मानदंडों के खि़लाफ़ है।
असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज शेखर यादव को हटाने की प्रक्रिया की मांग वाले नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। ये नोटिस सांसद रुहुल्लाह मेहदी लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा, न्यायाधीश का व्यवहार संवैधानिक मानदंडों और न्यायिक आचार संहिता का उल्लंघन करता है। जस्टिस शेखर कुमार यादव ने रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के एक कार्यक्रम में यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के मुद्दे पर कहा, हिन्दुस्तान में रहने वाले बहुसंख्यक के अनुसार ही देश चलेगा।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …