Breaking News

“सुप्रीम कोर्ट से अपमान के बाद योगी जी को इस्तीफा दे देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम”

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने योगी सरकार द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के धार्मिक पहचान वाले नेमप्लेट लगाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे लगा दिए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि इस सुप्रीम बेइज्जती के बाद योगी जी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

कांग्रेस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि देश के संविधान का आर्टिकल 19 (1) (जी) हर किसी को अपनी इच्छा से अपना व्यापार करने का अधिकार देता है और जिसमें अपनी इच्छा से ही अपने प्रतिष्ठान का नाम रखने का अधिकार भी निहित है. वहीं संविधान का आर्टिकल 15 धर्म, जाति और नस्ल के आधार पर भेदभाव को निषिद्ध करता है. इसके बावजूद भी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों, ढाबा मालिकों और ठेले वालों से अपने धार्मिक पहचान को उजागर करने के लिए अपने नामों की तख्ती लगाने का आदेश जारी करना संविधान विरोधी कृत्य था जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया.

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

नई पीढ़ी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना अकादमी का उद्देश्य- डॉ. हाशमी

लखनऊ। मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ के तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर …