Breaking News

“108 एंबुलेंस ने ब्रिथिंग प्राब्लम के मरीज़ को जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया”

सोनभद्र । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की गई 108 और 102 एंबुलेंस लगातार लोगों को अपनी सेवाएं दे रही है। और इसी क्रम में एक मरीज को सास लेने में परेशानी हो जाने के कारण उसके घर वालों ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई और एंबुलेंस आने के बाद मरीज़ की कंडीशन को देखते हुए उसको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से जिला अस्पताल सोनभद्र के लिए रेफर किया गया । जहां पर डॉक्टर के द्वारा मरीज़ का इलाज शुरू किया गया।
108/102 एंबुलेंस के ट्रेनर मनोज कुमार ने बताया 108 एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया । जिसकी जानकारी पर बताई गई लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन मुकेश कुमार और पायलट राजेंद्र प्रसाद ने तत्काल मरीज को रेस्क्यू करते हुए जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया। इस दौरान रास्ते में मनोज सर के मार्गदर्शन से ईआरसीपी से सलाह लेकर मरीज को 8 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन देते हुए और इलाज करते हुए अस्पताल तक लाया गया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।