Breaking News

फ्रैक्चर के मरीज को 108 एंबुलेंस ने समय से पहुंचाया अस्पताल

हाथरस । एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों की जान बचाने का काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित निशुल्क एंबुलेंस सेवा प्रतिदिन सैकड़ों गंभीर मरीजों को समय पर पहुंचकर घटनास्थल से अस्पताल और जब डॉक्टर रिफर कर देते है तो बड़े अस्पताल ले जाकर मरीज़ को भर्ती कराती है। एंबुलेंस में तैनात प्रशिक्षित रास्ते उसके बीपी, पल्स समेत अन्य शरीर की स्थिति की जानकारी लेकर विभागीय डाक्टरो की टीम से सुझाव लेकर मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल पहुंचाते है । ऐसे में मरीज राज जो कि मैनपुरी के रहने वाले हैं इनका एक्सीडेंट नगला हरिकेश सादाबाद में हुआ था साथ आसपास वालों ने 108 पे कॉल किया,जिले की 108 वाहन यूपी32ईजी9556 पर इनका केस आया ईएमटी प्रदीप और पायलट प्रवीन मौके पर एम्बुलेंस लेकर पहुंच गए, मरीज राज उम्र 52 साल की हालत को देखकर ईएमटी दिलीप कुमार ने सीन पर ही उनके फ्रैक्चर वाले हिस्से को स्प्लिंटिंग कर एंबुलेंस में शिफ्ट कर रास्ते में ईएमटी ने मरीज की ब्लीडिंग रोक कर वाइटल चेक किए और सूझबूझ के साथ डाक्टर प्रेमचंद को मरीज के बारे में जानकारी दी , डाक्टर प्रेमचंद के द्वारा बताए गए सुझाव के माध्यम से मरीज को इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार के साथ मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली में भर्ती कराया गया, जिससे मरीज की जान बच गई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

रोगियों का इलाज कराना बहुत ही नेक काम-खालिद रशीद

लखनऊ। मानवता की बुनियाद समाज सेवा के जज्बे से हमवार होती है। खुदा पाक के …