Breaking News

खामोश हो गई आशा भोसले की आवाज़

मुबंई । मशहूर सिंगर आशा भोसले का रविवार को निधन हो गया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि की है। आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय संगीत जगत की एक बड़ी हस्ती के रूप में उनका नाम शुमार किया जाता है और प्लेबैक सिंगर के रूप में उन्होंने कई यादगार गाने दिए।
इंसान का शरीर इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन कुछ आवाज़ें हवा में हमेशा के लिए ठहर जाती हैं और लोगों को दिलों को सुकून देती रहती हैं। ‘नया दौर‘ , ‘तीसरी मंज़िल‘, ‘हरे रामा हरे कृष्णा‘ से ‘उमराव जान‘ और ‘इजाज़त‘ से होते हुए ‘रंगीला‘ तक..वक़्त बदला, मंज़र बदले, पीढ़ियां बदलीं, पर्दे पर नायिकाएं बदलीं, पर आशा भोसले की आवाज़ हमेशा जवान रही।
आशा के करियर को शुरुआती मज़बूती बिमल रॉय की ‘परिणीता‘ (1953) और राज कपूर की ‘बूट पॉलिश‘ (1954) के गीतों से मिली। लेकिन उनकी ज़िंदगी का बड़ा मोड़ आया जब उनकी मुलाकात हुई संगीतकार ओ.पी. नैयर से। नैयर का मानना था कि वे लता के बिना भी सुपरहिट संगीत दे सकते हैं। लता भी उनके साथ काम नहीं करती थीं। फ़िल्म ‘सी.आई.डी.‘ के बाद उनके संगीत में आशा भोसले ने जगह बना ली। उन्होंने आशा की आवाज़ के निचले सुरों की गहराई को पहचाना और ‘नया दौर‘ (1957) के ज़रिए एक इतिहास रच दिया. ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी‘ और ‘मांग के साथ तुम्हारा‘ जैसे गीतों ने आशा को पहली बार फ़िल्म की मुख्य अभिनेत्री की आवाज़ बनाया और उन्हें बी.आर. चोपड़ा जैसे बड़े कैंप का हिस्सा बना दिया।
उसी साल (1957), संगीतकार एस. डी. बर्मन और लता मंगेशकर के बीच हुए मनमुटाव ने आशा के लिए सफलता के नए दरवाज़े खोल दिए. अगले पांच सालों तक जब एस. डी. बर्मन ने लता के साथ काम नहीं किया, तब आशा उनके कैंप की मुख्य गायिका बनकर उभरीं। फ़िल्मी गलियारों और पत्रिकाओं में उन दिनों यह चर्चा गर्म थी कि इस बात को लेकर भी लता अपनी बहन से काफी नाराज़ थीं। लेकिन इन पांच वर्षों में आशा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया।
एस. डी. बर्मन, किशोर कुमार, आशा भोसले और गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी की चौकड़ी ने रूमानी और चुलबुले गीतों का एक नया दौर शुरू किया। ‘हाल कैसा है जनाब का‘ (चलती का नाम गाड़ी), ‘आंखों में क्या जी‘, ‘छोड़ दो आंचल‘ (पेइंग गेस्ट) और ‘दीवाना मस्ताना हुआ दिल‘ (बंबई का बाबू) जैसे यादगार नगमे आज तक लोग याद करते हैं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अब जिमखाना क्लब की बारी

दिल्ली । दिल्ली का जिमखाना क्ल्ब जिसका सदस्य होना ही अपने आप में गर्व की …