Breaking News

राष्ट्र निर्माण,सामाजिक सद्भाव के प्रति युवाओं में जागरूकता पैदा करना सबसे बड़ी ज़रूरत -डॉ. हाशमी

लखनऊ । मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी, लखनऊ एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के अवसर पर “समावेशी विकास, विकसित भारत का आधार बाबा साहब की दृष्टि में” विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और संवैधानिक मूल्यों के प्रति युवाओं में जागरूकता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अकादमी कई वर्षों से निरंतर शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।


उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचार और समानता पर आधारित समाज की परिकल्पना आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। “विकसित भारत 2047” के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में क्विज, ड्रॉइंग, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्राइमरी से लेकर यूजी एवं पीजी स्तर तक के छात्र-छात्राएं भाग लेकर विषय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच एवं प्रतिस्पर्धात्मक दक्षता का विकास करना है।
अकादमी एवं विश्वविद्यालय की ओर से प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन दिनेश चंद्रा, श्रीमती मंजू वर्मा, मोहम्मद शकील, पुष्पेंद्र यादव एवं उत्पल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
13 अप्रैल को पोस्टर प्रतियोगिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। 14 अप्रैल को विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अत्याधुनिक ओ-आर्म तकनीक से एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में स्पाइन ट्रॉमा केयर को मिली नई मजबूती

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। एसजीपीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने उन्नत स्पाइन ट्रॉमा उपचार के क्षेत्र में …