Breaking News

राज्यपाल ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर दी बधाई

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यपाल जी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि गोवा राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक परंपराओं के लिए देश-विदेश में एक विशिष्ट पहचान रखता है। पर्यटन, शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में गोवा ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
राज्यपाल जी ने विश्वास व्यक्त किया कि गोवा राज्य आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयों को हासिल करेगा और वहाँ की जनता निरंतर सुख, समृद्धि एवं शांतिपूर्ण जीवन के पथ पर अग्रसर रहेगी।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

राज्यपाल ने पवित्र रमजान माह की दी शुभकामनाएं

लखनऊः           प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने पवित्र रमजान माह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *