Breaking News
सांकेतिक तस्वीर

सड़क किनारे खड़े होकर आम लोड करा रहे डीसीएम चालक को पिकअप ने रौंदा

मलिहाबाद /लखनऊ । शहज़ाद अहमद खान। मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत मिर्जागंज चौराहे पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हो गए। जहां सड़क किनारे डीसीएम खड़ी कर आम लोड़ करवा रहे चालक मोफीद अहमद को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इस दुर्घटना में डीसीएम चालक पिकअप में फंसकर 200 मीटर तक घिसटता चला गया। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया । हालांकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि,पिकअप चालक वाहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

मृतक का फाईल फोटो

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे मिर्जागंज चौराहे के पास अनियंत्रित पिकअप ने अमेठी जनपद के शुक्ल बाजार थाना अंतर्गत मर्दानपुर गांव निवासी डीसीएम चालक मोफीद अहमद को रौंद दिया। जिससें डीसीएम चालक पिकअप में बुरी से फंसकर एनएचआई पर 200 मीटर तक घिसटता चला गया। घटनास्थल पर ही डीसीएम चालक ने दम तोड़ दिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप में फंसने के बाद चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। जिससे मोफीद का सिर धड़ से अलग हो गया और शरीर के कई अंग भी कट गए। मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को घेर कर पुलिस के हवाले कर दिया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले कुछ दस्तावेज से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इस दौरान डीसीएम चालक की पत्नी नसीमा बानो ने बताया कि उनके शौहर मलिहाबाद आढ़त से डीसीएम में आम लोड करवा उसे मुम्बई ले जाना चाह रहे थे उससे पूर्व यह हादसा हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजन आरोपित चालाक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वही, पुलिस ने पिअपक को सीज कर दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …