Breaking News

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त

अहमदाबाद । अहमदाबाद में बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है । अहमदाबाद ज़ोन-4 के डीसीपी कानन देसाई ने पुष्टि की है कि इलाके में विमान की बड़़ी दुर्घटना हुई है। दुर्घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं।

अहमदाबाद एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 मैनेजर ने अनुसार एयरपोर्ट एरिया के बाहर धुआं देखा गया, उसके बाद जाँच के लिए पूरी टीम घटनास्थल की ओर रवाना कर दी गई है।

जो तस्वीरें सामने आ रही है उनमें धुएं का घना गुबार देखा जा सकता है। एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए लिखा है, अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या एआई171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी।

एयरलाइन ने कहा है कि वह और जानकारियों का पता लगा रही है और जल्द से जल्द आगे का अपडेट साझा किया जाएगा.

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …