Breaking News
मृतक राजेश की फाईल फोटो

लाइन जोड़ते समय कंरट से संविदाकर्मी की मौत

मलिहाबाद / शहज़़ाद अहमद खान । मलिहाबाद कोतवाली अंतर्गत सदरपुर गांव में रविवार सुबह करंट लगने से संविदाकर्मी राजेश (28) की मौत हो गई। वह गांव में फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए लाइन जोड़ रहा था तभी करंट लगने से झुलसकर संविदाकर्मी खम्भे से नीचे गिर पड़ा और मौके पर उसने दम तोड़ दिया। संविदाकर्मी की मौत के बाद परिवार वालों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के मुताबिक, क्षेत्र के मलौली हार गांव निवासी संविदाकर्मी राजेश कुमार अमानीगंज विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत था। रविवार को बारिश के चलते दर्जन भर से भी ज्यादा गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई थी। जिसकी शिकायत पर वह सदरपुर गांव के पास फॉल्ट ठीक करने के लिए खम्भे पर चढ़कर एचटी लाइन को जोड़ने का काम कर रहा था। इसी बीच वह करंट की जद में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि संविदाकर्मी उपकेंद्र से शटडाउन लेने के बाद खम्भे पर चढ़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि संविदाकर्मी की मौत की सूचना लेसा के अधिकारियों की दी गई है। इस पर अधिशासी अभियंता सुदेश कुमार का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की जा रही है, लापरवाह कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। संविदाकर्मी के परिवार में मां चंद्रकली, पत्नी ऋतु के अलावा बेटे अभि और अरुण हैं। दो महीने पहले पिता नन्हके की भी मौत हो चुकी है। अब संविदाकर्मी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर का पूरा जीवन ही एक सन्देश है – केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘भारत रत्न’ बाबा साहब …