Breaking News
मृतक का फाइल फोटो

पत्नी के चरित्र के बारे में अश्लील टिप्पणी के कारण व्यक्ति ने करी हत्या

ललितपुर। सूरज सिंह । खबर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा, रेलवे पुल के पास लहूलुहान हालत में मिला था 38 वर्षीय पुष्पेन्द्र लोधी का शव, पुलिस ने राजू राजपूत को गिरफ्तार कर किया घटना का खुलासा, पकडे गये आरोपी ने पूछताछ दौरान पुलिस को बताया की मृतक ने उसकी पत्नी के चरित्र के बारे में की थी अश्लील टिप्पणियां।
यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के नारगुड़ा रेलवे पुल के पास का है, जहां दो दिन पहले एक युवक का लहूलुहान हालत में शव मिला था, जिसकी पहचान पुष्पेंद्र लोधी निवासी माडूमर के रूप में हुई थी, घटना की सूचना पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उक्त मामले में आज राजू उर्फ राजेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर उससे घटना के संबंध में पूछतांछ की तो राजेन्द्र लोधी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की 8 जुलाई की रात करीब 8 बजे वह अपने दोस्त पुष्पेंद्र लोधी के साथ शराब पी रहा था, तभी पुष्पेंद्र ने मेरी पत्नी के चरित्र के बारे में अश्लील टिप्पणियां की जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया, जिसको लेकर उसने पहले पुष्पेंद्र को धक्का दिया और फिर पास में पड़े पत्थर से उसके सिर और मुंह पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई, पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …