Breaking News

कौमी तंजीम की नेशनल काउंसिल के सदस्यों की हुई घोषणा

लखनऊ। ऑल इंडिया कौमी तंजीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री तारिक अनवर ने लंबे समय के बाद कौमी तंजीम की नेशनल काउंसिल के सदस्यों की घोषणा की है। केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में कौमी तंजीम के सराहनीय कार्याे को देखते हुए नेशनल काउंसिल में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को स्थान दिया है।

कौमी तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता अजहर सलमान सिद्दीकी ने लखनऊ में बताया की कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली सहित जिन 27 लोगों को काउंसिल में जगह मिली है उनमें डॉ जियाराम वर्मा- अंबेडकर नगर, एम जमाल खान- अलीगढ़, डॉक्टर शहजाद आलम- लखनऊ, बी०डी० नकवी- बदायूं, मोहम्मद इरशाद उर्फ गुड्डे नवाब- लखनऊ, मौलाना अकरम नदवी- सिद्धार्थनगर, इशरत अली खान- लखनऊ, हम्माम वहीद- जौनपुर, अतहर नईम- कानपुर, हकीम सज्जाद आलम- लखनऊ, दिलशाद कुरैशी-कानपुर, सिराज सैफी- गाजियाबाद, डॉक्टर बिलकीस बानो- हरदोई, श्रीमती नसीम खान- मेरठ, हम्माद नगरामी-लखनऊ, जुनैद फारूकी- मेरठ, कासिम सिद्दीकी- अलीगढ़, अतिउल्लाह सिद्दीकी- बस्ती, नफीस अहमद- बस्ती, श्रीमती सुबही निखत- बस्ती, इरफान कुरैशी- बाराबंकी, रफीक राइनी- गोंडा, सैय्यदा तनवीर फातिमा- गोरखपुर, मोहम्मद मुज्तबा-सहारनपुर, रमजान अली- लखनऊ, डॉक्टर ज़फीर आलम- गाजियाबाद सहित देशभर से लगभग 200 वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया है।’कौमी तंजीम के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद तालिब अली ने प्रदेश के सभी 27 नवनियुक्त नेशनल काउंसिल के सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है और राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक अनवर साहब के हाथों को मजबूत करने की अपील की है

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …