Breaking News

बीजेपी सरकार के मोनोपोली मॉडल का नतीजा है इंडिगो एयरलाइंस की समस्या-राहुल गांधी

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस की समस्या ने पूरे देश में हवाई यात्रियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है । नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत हर क्षेत्र में बगैर किसी भेदभाव की प्रतिस्पर्द्धा का हकदार है न कि मैच-फिक्सिंग मोनोपोली का।


गुरुवार को इंडिगो की 550 से अधिक उड़ानें और शुक्रवार को 400 उड़ानें रद्द किए जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आम भारतीय देरी, फ्लाइट कैंसिलेशन और बेबसी के तौर पर इसकी कीमत चुका रहे हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, इंडिगो की दिक्कत सरकार के मोनोपॉली मॉडल की वजह से है। इसकी कीमत आम भारतीयों को चुकानी पड़ रही है। शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर यात्रियों को आ रही परेशानियों के लिए माफी मांगी है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़- दुग्ध विकास मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के …