Breaking News
एक हमलावर की फोटो

ऑस्ट्रेलिया में बीच पर गोलीबारी से 12 लोगों की मौत, अहमद बने हीरो

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया में आतकी हमले में 12 लोगों की मौत होने के बाद अहमद हीरो बनकर उभरे । ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अहमद अल अहमद को आतंकी हमले में दो गोलियां लगीं उनकी सर्जरी की गई। सोशल मीडिया और अन्य मीडिया पर प्रसारित फुटेज में, स्थानीय मीडिया और अधिकारियों द्वारा हीरो करार दिए गए एक अहमद को हमलावर के पीछे से छिपकर उस पर हमला करते हुए और उससे राइफल छीनते हुए देखा जा सकता है। अहमद को ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में हीरो के रुप में देखा जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के सिडनी में बोंडी बीच (समुद्र तट) पर गोलीबारी की घटना में 11 लोगों और एक हमलावर की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हैं।
ख़बरों के अनुसार न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया है कि मरने वालों की लोगों की संख्या 11 है। लोगों को निशाना बनाने वाला एक बंदूकधारी भी मारा गया है। 29 अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जिनमें एक बच्चा भी शामिल है।
ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया, आज बोंडी बीच पर दो लोगों की ओर से एक सार्वजनिक जगह पर हुई गोलीबारी के बाद वहां पुलिस ऑपरेशन जारी है। न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर एम लेनयन के अनुसार घटना ऑस्ट्रेलियन ईस्टर्न डेलाइट टाइम के मुताबिक़ शाम को क़रीब 6 बजकर 47 मिनट पर बोंडी बीच में आर्चर पार्क के पास हुई।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के अनुसार बीच पर हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों में एक संदिग्ध हमलावर है। पुलिस ने एक और बंदूकधारी के घायल होने की ख़बर दी है और कहा है कि उसकी स्थिति गंभीर है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इस घटना को चौंकाने वाली और बेहद परेशान करने वाली बताया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस अभी इस इलाक़े में विस्फोटकों का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए सक्रिय है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस इलाक़े में आने से बचें और अपुष्ट ख़बरें साझा न करें।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …