राम लीला मैदान से राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर फिर साधा निशाना

नई दिल्ली । दिल्ली के राम लीला मैदान में रविवार को हुई कांग्रेस की रैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फ़िर बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया।


राहुल गांधी ने कहा, उनके (बीजेपी के) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं…चुनाव के समय वे 10 हज़ार रुपये देते हैं। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों का नाम लेकर आरोप लगाया, चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने चुनाव आयुक्त के लिए क़ानून बदला, नया क़ानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे, उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती…हम इस क़ानून को बदलेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल …