पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए कुलेंद्र शर्मा गिरफ़्तार

गोहाटी। असम के तेजपुर में भारतीय वायु सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी कुलेंद्र शर्मा को गिरफ़्तार किया गया है। इस पूर्व अधिकारी पर कथित तौर पर पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के साथ संपर्क में होने और उनके साथ डिफ़ेंस से जुड़े दस्तावेज शेयर करने के आरोप हैं।
पुलिस ने गिरफ़्तार इस व्यक्ति की शिनाख्त कुलेंद्र शर्मा के तौर पर की है। शोणितपुर ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरुण पुरकायस्थ ने इस गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार कुलेंद्र शर्मा नामक एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस को इंटेलिजेंस इनपुट मिले थे कि यह व्यक्ति पाकिस्तानी गुर्गों के संपर्क में हैं।
भारतीय वायु सेना से साल 2002 में रिटायर हुए यह व्यक्ति लगभग दो हफ़्ते से हमारी निगरानी में थे। इस संदर्भ में उनके पास से और सोशल मीडिया अकाउंट से कई दस्तावेज ज़ब्त किए गए है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, फिलहाल कुलेंद्र शर्मा को पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्हें भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को ख़तरे में डालने वाले कामों, भारत सरकार के खिलाफ़ युद्ध छेड़ने, आपराधिक साज़िश और सबूत मिटाने के आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है।
पुलिस की एक जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना से 2002 में ऑफ़िसर के पद से रिटायर होने के बाद अभियुक्त तीन साल पहले तेजपुर यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में टेक्निकल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि अभियुक्त ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ अहम जानकारी अनजान लोगों के साथ शेयर की थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कांग्रेस निकालेगी 1 मई से ‘‘किसान नौजवान बचाओ यात्रा‘‘

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा के शासनकाल …