Breaking News

आधी रात का औचक निरीक्षण, फर्श पर सोता मिला किसान

शाहजहांपुर। मो0 आफाक। यूपी के शाहजहांपुर जनपद के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने 13 दिसंबर की देर रात करीब 12 बजे चीनी मिल डालमिया, निगोही का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ), एससीडीआई, बाट-माप निरीक्षक एवं पीटीओ की मौजूदगी में किया गया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल का ग्रॉस एवं टेयर वे-ब्रिज सही पाया गया, लेकिन कृषक रैन बसेरा में गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं। रैन बसेरा में किसानों के लिए कोई समुचित सुविधा नहीं थी। एक किसान फर्श पर केवल शाल ओढ़कर सोता हुआ मिला। इस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तत्काल जीएम केन को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए तथा रैन बसेरा में आवश्यक सुविधाएं विकसित कराने को कहा। इसके बाद केन यार्ड का निरीक्षण किया गया। यहां अलाव जलाने, शौचालयों की नियमित सफाई तथा किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ट्रकों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी सामने आई। रिफ्लेक्टर एवं पीछे लाल कपड़ा न लगाए जाने पर चार ट्रकों के विरुद्ध कुल 10 हजार रुपये का चालान किया गया। वहीं यार्ड में ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर न पाए जाने पर संबंधित लोगों को जागरूक करते हुए कुछ ट्रालियों में मौके पर ही रिफ्लेक्टर लगवाए गए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों की सुविधा और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

दहेज उत्पीड़न व महिला की मौत के मामले में पति-ससुर गिरफ्तार

शाहजहांपुर । मो0आफाक। जनपद शाहजहॉपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और महिला …