Breaking News

जीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

शाहजहांपुर। मो0आफाक। गांधी फैज-ए-आम (जीएफ) कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर के सहयोग से जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है।
डॉ. अख्तर को करियर और सिंगल ईयर, दोनों श्रेणियों में शामिल किया गया है। प्लांट बायोलॉजी एवं बॉटनी के क्षेत्र में डॉ. अख्तर ने वैश्विक स्तर पर 561वीं रैंक हासिल की है। वहीं, सभी वैज्ञानिक विषयों को मिलाकर उन्हें 37,904वां स्थान मिला है। संबंधित डेटाबेस में शामिल 1,89,757 शोधकर्ताओं के बीच उनका स्थान हासिल करना उनकी शोध उपलब्धियों को दर्शाता है।
वैज्ञानिकों की इस सूची में शोध पत्रों के उद्धरण, एच-इंडेक्स, सहलेखन और प्रकाशित शोध के प्रभाव जैसे मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इसे विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोधकर्ताओं के योगदान का आकलन करने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेटाबेस में गिना जाता है।
डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर का शोध मुख्य रूप से प्लांट स्ट्रेस फिजियोलॉजी, बायोफर्टिलाइजर,फाइटोरेमेडिएशन और पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के बीच पारस्परिक संबंधों पर केंद्रित है। उनके शोध कार्य पर्यावरण संरक्षण और कृषि विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित हैं।डॉ. अख्तर की इस उपलब्धि से जीएफ कॉलेज और शाहजहांपुर के शैक्षणिक जगत को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उनकी सफलता को स्थानीय शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर को हिरासत में लिया गया

नई दिल्ली । जिस बात की आशंका जताई जा रही थी वही हुआ । कॉकरोच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *