Breaking News

ज़मीन के विवाद मे चाचा ने भतीजे को. जमकर पीटा

करेंट मीडिया न्यूज़
शहज़ाद अहमद खान
मलिहाबाद। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के देवीखेड़ा गांव निवासी युवक अरविंद को ज़मीनी विवाद में बृहस्पतिवार देर रात लगभग आठ बजे चाचा व दो अज्ञात लोगों ने रास्ते में घात लगाकर लाठी डंडों से जम कर मारा पीटा। पुलिस ने अरविंद की तहरीर पर आरोपी चाचा महेश,रूपचंद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज़ किया है।
पीड़ित अरविंद ने बताया कि घर के सामने उनकी खाली ज़मीन पड़ी हुई है।जिसको सगे चाचा महेश,रूपचंद जबरदस्ती कब्ज़ा करना चाहते हैं। जिसको लेकर कई बार उक्त लोग मार पीट कर चुके हैं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को देर रात वह बाइक से घर आ रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर उक्त लोगों ने रास्ता रोक जमकर मारा पीटा।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 95 जोड़ो का हुआ विवाह

करेंट मीडिया शहज़ाद अहमद खान मलिहाबाद स्थित रजवाड़ा लान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *