शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर की बड़ी ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में हजारों नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चौन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर की बड़ी ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। तय समय पर इमाम ने ईद की नमाज अदा कराई और कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। त्योहार के मौके पर कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग भी ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम समाज के लोगों को बधाई दी। पूरे जिले में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
Current Media