Breaking News

थाने में रील बनाना छह पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

शाहजहांपुर। मो0आफाक। जनपद शाहजहांपुर सोशल मीडिया पर थाने के भीतर रील बनाकर वायरल करना छह पुलिसकर्मियों को महंगा पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए चार महिला और दो पुरुष कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया।
कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार परौर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ थाना परिसर के अंदर कई रील्स बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की थीं।
वीडियो वायरल होने के बाद किसी व्यक्ति ने रील्स और संबंधित फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि शासन स्तर से पुलिसकर्मियों द्वारा रील्स बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने पर पहले से ही रोक लगाई गई है।
इसके बावजूद थाने के भीतर वीडियो बनाकर पोस्ट किए गए थे। मामला सामने आने पर पुलिस अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर महिला कांस्टेबल मंजू, मोनिका, जविता तथा दो पुरुष कांस्टेबलों समेत कुल छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि संबंधित वीडियो चार जून को सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर रील्स वायरल करने के मामले में छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि विभागीय अनुशासन के विपरीत गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार …