Breaking News

ई-रिक्शा की टक्कर से 7 वर्षीय मासूम की मौत

शाहजहांपुर। मो0आफाक । जनपद शाहजहॉपुर के खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। गांव में खेल रही बच्ची को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रामभरोसे शर्मा की सात वर्षीय पुत्री वंदना घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे एक ई-रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि हादसे के समय वंदना की मां सोनी पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं।
सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से बेटी को अस्पताल ले गईं, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वंदना के पिता रामभरोसे शर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में दो दिन पहले जौनपुर गए थे। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वंदना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना की सूचना पर खुटार पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ई-रिक्शा चालक और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

करंट की चपेट में आकर आठ वर्षीय मासूम की मौत

शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा। मो0आफाक । मोहल्ला बंगशान (रामनगर कॉलोनी) निवासी जलालुद्दीन के आठ वर्षीय पुत्र असद …