Breaking News

‘‘मिलबांट सौगंध कांड‘‘ से आहत पार्षद का इस्तीफ़ा!

शाहजहांपुर। मो0आफाक । यूपी के जनपद शाहजहांपुर में नगर निगम के कुछ पार्षदों का ‘‘मिलबांट सौगंध कांड‘‘ का वीडियो देश भर में वायरल होने के बाद कुछ पार्षद सफ़ाई दिलवा रहे हैं, उससे इतर एक मनोनीत महिला पार्षद पूनम मेहरोत्रा पिछले दिनों से हो रही पार्षद नाम की छीछालेदर को देख आहत हो गईं। गुरुवार को वह अपना त्यागपत्र लेकर निगम पहुंच गईं। इसकी जानकारी जब हुई, तो उनसे संपर्क किया गया। दूरभाष से हुई वार्ता का लब्बोलुआब यह था कि उनको इस कांड के बाद से पार्षद नाम से अजीब सी उलझन होने लगी। बोलीं, एक व्यक्ति( मंत्री जी) दिन रात इस शहर के लिए सोच कर विकास की योजनाएं ला रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे कृत्य कर उनकी अथक मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
उन्होंने शहर का कायाकल्प करने के लिए बहुत कार्य किए हैं। अभी भी उनका प्रयास जारी है। अपने बिजी शिड्यूल में से वह अपने नगर के लिए समय निकालते हैं। सर्व सुलभ हैं। इतने बड़े पद पर होने के बाद भी वह अपने शहर के लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं। उनका सहयोग करने के बजाय कुछ लोग हैं, जो ऐसे कृत्य कर रहे हैं जो किसी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। महिला पार्षद ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि जब से यह वीडियो आया है, लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक ही तराजू पर सबको तौला जा रहा है, जो ठीक नहीं। इससे पहले भी वह अपने संस्थान के माध्यम से जनसेवा के कार्य करती आ रही हैं। उनको पार्षद भी माननीय ने मनोनीत कराया है। लोग अनावश्यक रूप से उनको घेर रहे हैं। इससे मन विचलित है। इसके चलते वह त्यागपत्र महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी को सौंपा है। उन्होंने लिया नहीं तो उनकी टेबल पर रख आईं हैं। उनका कहना है कि पद से अधिक महत्वपूर्ण सम्मान और निस्वार्थ सेवा है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

सहायता प्राप्त मदरसों की जांच एक सोची-समझी साजिश- डॉ. मतीन खान

लखनऊ। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मतीन खान ने उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *