Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरनाम सिंह यादव, महासचिव राजेश अवस्थी, अधिवक्तागण और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


कचहरी परिसर से रवाना किया गया प्रचार वाहन जनपद में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेगा। 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले और बैंक संबंधी विवादों समेत विभिन्न मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडे ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में एआरटीओ कार्यालय पर एडीएम वित्त का औचक निरीक्षण

शाहजहांपुर । मो0 आफाक। शाहजहांपुर के एआरटीओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *