Breaking News

आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों की लेकर मायावती ने गहन समीक्षा की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व सांसद बहन कु. मायावती ने बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट, मण्डल यूनिट व सभी 75 ज़िलों के ज़िला अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक में ख़ासकर पार्टी उम्मीदवारों के चयन व आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारियों की गहन समीक्षा की।
बी.एस.पी. यूपी स्टेट कार्यालय में आयोजित इस बैठक में यूपी संगठन की पिछली दो बैठकों में वोटरलिस्ट की चुनाव आयोग द्वारा हुये एसआईआर उपरान्त पोलिंग बूथ स्तर तक की कमेटियों के पुनर्गठन को युद्ध स्तर पर पूरा किये जाने की स्थिति की समीक्षा की गयी तथा कमियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिये गये।
साथ ही, चुनावी तैयारियों को बदलते हुये राजनीतिक हालात के मद्देनज़र और अधिक तीव्र व प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया ताकि विरोधियों के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि घिनौने हथकण्डों का सामना करते हुये उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. की पाँचवीं बार सरकार बनाकर लोगों को ’क़ानून द्वारा कानून के बेहतरीन राज’ देने के साथ तथा शोषण, अत्याचार व भ्रष्टाचार-मुक्त ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सरकार बनाकर लोगों की अपेक्षाओं व आकाँक्षाओं को सही से पूरा किया जा सके।
बैठक से पहले पार्टी संगठन सम्बंधी मण्डलवार प्रगति रिपोर्ट लेने के बाद इस बैठक को सम्बोधित करते हुये मा. बहनजी ने चुनावी स्वार्थ के लिये वोटिंग पूर्व महिलाओं आदि को अनेकों प्रकार के निजी लाभ पहुँचाने वाली ’रेवड़ियों’ सहित विभिन्न प्रकार के लुभावने वादे एवं घोषणाओं के माध्यम से चुनावों को गलत रूप से प्रभावित किया जाता है, किन्तु चुनाव बाद सरकार बनने पर देश भर के राज्यों में जो जनता से वादाख़िलाफी हो रही है उससे विशेषकर यूपी की जनता को अगाह करना ज़रूरी है, ताकि लोग विरोधी पार्टियों के ऐसे खुल्लमखुल्ला छलावों व विश्वासघात आदि से बचकर चुनाव में अपनी मर्ज़ी के हिसाब से स्वतंत्र व निष्पक्ष होकर वोट कर सकें, जो देश व जनहित में अति-आवश्यक है।
देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव के बाद सरकार बन जाने पर ऐसी ही लगातार वादाखिलाफी, विश्वासघात व जनहित व जनकल्याण के प्रति गै़र-ज़िम्मेदारी आदि के विरुद्ध बी.एस.पी. के संघर्ष के साथ-साथ ’जेन-जी व जेन-अल्फा’ तक को ऐसे जनविरोधी रवैयों/कार्यकलापों के कारण संघर्ष के लिये उतरकर पुलिस मुकदमा आदि जैसे सरकारी दमन का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा, बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की दिनांक 9 अक्टूबर को पुण्यतिथि के कार्यक्रम को पूरी मिशनरी भावना से आयोजित करने सम्बंधी दिशा-निर्देश देते हुये बी.एस.पी. प्रमुख बहन कु. मायावती जी ने कहा कि इस वर्ष यह कार्यक्रम केवल लखनऊ में बी.एस.पी सरकार द्वारा यहाँ वीआईपी रोड पर, वहाँ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित भव्य ’बौद्ध स्मृति उपवन’ के सामने, विशाल गुम्बद आकार के भव्य ’मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल’ में होगा।
मायावती ने पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ के प्रलय में भारतीयों सहित जान-माल की हुई भारी हानि अति-दुखद व पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति प्रकट करते हुये मायावती ने कहा कि यूपी में भी बाढ़ की विभीषिका के प्रति केन्द्र व राज्य सरकारों को सभी प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद को तुरन्त आगे आना चाहिये।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शाहजहांपुर में एआरटीओ कार्यालय पर एडीएम वित्त का औचक निरीक्षण

शाहजहांपुर । मो0 आफाक। शाहजहांपुर के एआरटीओ कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *