लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यपाल जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम, करुणा, नारी सम्मान, समरसता एवं लोककल्याण के उच्च आदर्शों की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से उन्होंने निष्काम कर्म, कर्तव्यनिष्ठा तथा धर्म के मार्ग पर चलने का जो संदेश दिया, वह आज भी सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रासंगिक है।
उन्होंने कामना की कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करे।

Current Media