Breaking News

9 मई तक गो फर्स्ट की फ्लाइट कैंसिल

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी गो फर्स्ट ने 9 मई तक के लिए अपनी सभी उड़ानों को निरस्त कर दिया है. वहीं, डीजीसीए का कहना है कि 15 मई तक के लिए गो फर्स्ट की बुकिंग रोक दी गई है। डीजीसीए के अनुसार एयरलाइन टिकट बुकिंग का पैसा लौटाने या फिर मौजूदा टिकट पर भविष्य में यात्रा के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। इससे पहले गो फर्स्ट ने फंड की दिक्कतों के बीच तीन, चार और पांच मई तक के लिए अपनी फ्लाइट्स निलंबित करने की घोषणा की थी. इसकी जानकारी एयरलाइन के प्रमुख कौशिक खोना ने खुद दी थी। खोना ने कहा था कि ळव थ्पतेज अपने बेडे के 25 फ्लाइट्स का संचालन रोक रही है. यह संख्या उसके बेड़ों में मौजूद कुल फ्लाइट्स के आधा है। गो फर्स्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कौशिक खोना ने कंपनी के कर्मचारियों से कहा कि प्रैट एंड व्हिटनी इंजन में बार-बार आने वाली दिक्कतों की वजह से आज एयरलाइन के समक्ष यह संकट पैदा हुआ है। खोना ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि एयरलाइन इस स्थिति से निपटने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है और उनको लेकर चिंतित है। सस्ती सेवाएं देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने स्वैच्छिक दिवाला कार्यवाही के लिए भी आवेदन दायर कर दिया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

एसपी सौरभ दीक्षित का घर बैठे न्याय अभियान हो रहा है सुपरहिट

शाहजहाँपुर। मुबारक अली। कोई पुलिस अधिकारी अगर पुलिस की छवि को बेहतर करने पर आ …