Breaking News

मध्य प्रदेश यात्रियों से भरी बस के नदी में गिरने से 15 लोगों की मौत

भोपाल । मध्य प्रदेश से दुखद खबर आ रही है जिसमें कई लोागें की मौत हो गई और कई गंभीर है । खटना है मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, ‘‘सुबह 8.40 पर एक बस, दासंगा और डोंगरगांव के बीच जो बैराड नदी है, वहां रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी है। नदी सूखी है. अभी पंद्रह लोगों के मरने की खबर है. 20-25 लोग घायल हैं. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …