Breaking News

राहुल बने कुली

नई दिल्ली । तारिक़ खान। समाज के कमज़ोर तबके से राहुल गांधी का मिलना जुलना लगातार जारी है । राहुल इन लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते है । समस्याओं को जानने के लिए ज़रुरी है कि उनके बीच जाया जाए और उसी माहौल में उनकी समस्याओं को सुना जाए । राहुल इससे पहले भी कई जगहो पर जाकर कमज़ोर लोगों की समस्याओं को सुनते रहे है चाहे वह ट्रक ड्राईवर हो , मोटर साइकिल मैकेनिक हों , मज़दूर हो या कुली हों ।

राहुल गांधी ने दिल्ली के आनन्द बिहार टर्मिनल पर जाकर कुली भाईयों से मुलाकात करी । राहुल गांधी ने बताया कि काफी समय से मेरे मन में इच्छा थी और कुली भाईयों ने बहुत प्यार से बुलाया भीी था । भारत के इन परिश्रमी भाईयों की इच्छा तो हर हाल में पुरी करनी चाहिए । कुली का काम करने वाले लोगो को अपने बीच में राहुल गांधी जब नज़र आए तो उनकी खुशी का टिकाना नहीं रहा उन्होने नारे लगाकर राहुल गांधी का स्वागत किया ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …