Breaking News

“उद्धव ठाकरे ने दी नार्वेकर को चुनौती”

मुंबई । जबसे शिवसेना के विधायकों व पार्टी को लेकर विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर का फैसला आया है तबसे उद्धव गुट लगातार नार्वेकर पर निशाना साध रहा है । इसी सिलिसिले में शिव सेना उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिव सेना शिंदे गुट के प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर को चुनौती दी है। खबर के अनुसार उद्धव ठाकरे ने कहा है कि दोनों नेता सार्वजनिक तौर पर सामने आएं और इस पर चर्चा करें कि असली शिवसेना कौन है।
कुछ दिन पहले नार्वेकर ने ‘कौन सी शिव सेना वैध है‘, इस मामले में अपना फैसला सुनाया था। उन्होंने शिंदे के गुट को वैध घोषित किया गया था और जून 2022 में पार्टी में विभाजन के बाद शिंदे और ठाकरे दोनों गुटों के एकदूसरे के विधायकों को अयोग्य खारिज करने की गुजारिश को खारिज कर दिया।
मुंबई के वरली में एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘‘हम इस लड़ाई को लेकर जनता की अदालत में जा रहे हैं.‘‘ ठाकरे ने सवाल किया, ‘‘अगर मैं शिव सेना प्रमुख नहीं था तो 2014 में और फिर 2019 में लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी हमारा समर्थन क्यों मांगने आई थी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं करा सकी सरकार

नई दिल्ली। 21 घंटों तक संसद में चली चर्चा के बाद हुई वोटिंग में सरकार …