Breaking News

आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है-दीपके

नई दिल्ली। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुँच गए हैं. सीजेपी की जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना है। उन्होंने सीजेपी के समर्थकों से कहा है कि आंदोलन को प्रेम और शांति से आगे बढ़ाना है।
कॉकरोच इज़ बैक एक्स हैंडल ने लिखा है, दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की मंज़ूरी दे दी है। अब हम सीधे जंतर मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं और हमें पहले की योजना के अनुसार पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की ज़रूरत नहीं है।


इसने आगे लिखा, कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं। इससे पहले अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा, लैंड कर चुका हूं। जल्द ही आप सब से जंतर मंतर पर मिलने का इंतज़ार है। किताब और हमारा तिरंगा साथ लाना मत भूलना ।
उन्होंने आगे लिखा, पुलिसकर्मियों को फूल दें, यह करुणा और आभार का प्रतीक होगा। हमें इस आंदोलन को प्यार और शांति के साथ आगे बढ़ाना है। लद्दाख़ के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने आशंका जताई थी कि एयरपोर्ट पर सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके की गिरफ़्तारी हो सकती है।
हालाँकि सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिजीत दीपके एयरपोर्ट से निकलकर कार में आगे बढ़ रहे हैं। इस तस्वीर में दीपके के हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की जीवनी भी नज़र आ रही है।
इस बीच जंतर मंतर पर सुरक्षा काफ़ी कड़ी दिख रही है। हालाँकि वहां युवाओं की भीड़ भी मौजूद है और उनकी तादाद बढ़ती हुई दिख रही है। इस माहौल में एक व्यंगात्मक सोशल मीडिया कैंपेन कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी, वर्चुअल दुनिया से वास्तविक दुनिया यानी कि सड़क पर उतर रही है।
इससे पहले सीजेपी ने एक्स हैंडल कॉकरोच इज़ बैक पर लिखा है, 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों. हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे। अब समय आ गया है कि इस छोटे से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए।
लेकिन एक तंज़ और उसके बाद मीम के साथ शुरू हुए इस सोशल मीडिया कैंपेन को कितनी गंभीरता से किए जाने की ज़रूरत है?
राजनीतिक विश्लेषकों का लगता है कि शनिवार को दिल्ली में जुटने वाले लोगों की संख्या बहुत कुछ तय करेगी, लेकिन इतना तो तय है कि सीजेपी को ख़ारिज नहीं किया जा सकता।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा एसआईटी बनाने का आदेश दिया

नई दिल्ली । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा एसआईटी बनाने …