Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक दीपके भारत पहुंचने वाले हैं

नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक 6 जून को सुबह दिल्ली पहंुचने वाले हैं । इस बारे में उनकी पार्टी के एक्स हैंडल ‘‘कॉकरोच इज़ बैक‘‘ से एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें उनके कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
इस वीडियो में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका नज़र आ रहे हैं। वीडियो में सौरव दास ने कहा, अभिजीत दीपके सुबह 8 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। आप सबसे अनुरोध है कि आप वहां पहुंचिए।
उन्होंने बताया कि वहां पुलिस से सहयोग और आंदोलन की अनुमति मांगी जाएगी.सौरव दास ने आगे बताया कि क़ानून के दायरे में रहकर सारी प्रोसेस की जाएगी और फिर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से सभी जंतर-मंतर जाएंगे।
उन्होंने कहा, हम बिलकुल शांतिपूर्ण तरीक़े से अपनी असहमति जताएंगे और लोकतांत्रिक तरीक़े से विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सौरव दास ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों से अपील की कि वो शांति बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीक़े से ही विरोध करें। वहीं आशुतोष रांका ने समर्थकों से अपील की कि वो अपने साथ तिरंगा झंडा, किताबें और फूल लेकर आएं साथ ही अपने परिवार को भी साथ लाएं।

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा, प्रधानमंत्री जी, आपके शिक्षा मंत्री नाकाबिल हैं। उनके कारण हमारी शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। इतने पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों बच्चे परेशान हैं। कई ने सुसाइड कर लिया है। मोदी जी, प्लीज़ धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कीजिए और लोकतंत्र में हमारा विश्वास कायम कीजिए।
पोस्ट किया गया, 6 जून, सुबह 9 बजे- मिलते हैं कल, साथी कॉकरोचों. हम धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेकर रहेंगे।

अब समय आ गया है कि इस छोटे-से मज़ाक को एक आंदोलन में बदल दिया जाए। दिल्ली की सड़कों पर शांतिपूर्ण और प्रेमपूर्ण असहमति के साथ बड़ी संख्या में जुटने के लिए तैयार हो जाइए। लेकिन याद रखिए कि क्या करना है और क्या नहीं करना है. सबकी नज़रें हम पर हैं!

दिल्ली रवाना होने से पहले दीपके ने एक वीडियो संदेश में लोगों से दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में ना आने की अपील की क्योंकि इससे आम लोगों और सुरक्षा एजेंसियों को असुविधा हो सकती है।
इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था, अभिजीत दीपके छह जून को सुबह आठ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उन्होंने वांगचुक समेत अपने समर्थकों से कहा है कि वो संसद मार्ग आएं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए अनुमति की मांग करें।

सौरव दास ने कहा कि प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों के लोगों का स्वागत है। उन्होंने कहा, हम इस प्रदर्शन में सभी राजनीतिक दलों को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।
सीजेपी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंदोलन का मकसद लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखना है।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, 3 माह बाद बगीचे से मिला शव

शाहजहांपुर। मुबारक अली । थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या कर शव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *