Breaking News

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए खिरिया घाट स्थित बेतवा नदी में छापेमारी की। मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी ने राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बालू खनन में प्रयुक्त आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद कर लीं।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन को बेतवा नदी के खिरिया घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम अवनीश तिवारी स्वयं पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को नदी के भीतर करीब दो किलोमीटर तक पानी और पत्थरों के बीच पैदल चलकर पहुंचना पड़ा। टीम को देखकर खनन में लगे लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।
बताया गया कि कार्रवाई को बाधित करने के उद्देश्य से खनन कारोबारियों ने रास्ते में ट्रॉलियां खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास भी किया, लेकिन प्रशासनिक टीम ने सभी बाधाओं को पार करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About CURRENT MEDIA

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

झांसी पुलिस ने 38 लाख मालियत के 203 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

झांसी। राशिद पठान। जनपद झांसी पुलिस की सर्विलांस टीम ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी …