झांसी। राशिद पठान । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने शुक्रवार को तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। यह परीक्षा जनपद में 08, 09 एवं 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अभ्यर्थियों की सुविधा, निगरानी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
एसएसपी ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही अभ्यर्थियों की सहायता एवं मार्गदर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Current Media 